उदयपुर में World Music Festival का आगाज कल, पहले दिन कैलाश खेर जमाएंगे रंग

Patrika news network Posted: 2017-02-09 17:46:06 IST Updated: 2017-02-09 17:49:07 IST

Scroll down for more.!


उदयपुर.

 à¤¦à¥‡à¤¶  à¤•े दूसरे वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन 10 से 12 फरवरी तक लेकसिटी में होगा। वंडर सीमेंट, राजस्थान टूरिज्म और हिंदुस्तान जिंक के संयुक्त तत्वावधान में होने जा रहे इस कार्यक्रम की संकल्पना और प्रोडक्शन सहर ने किया है। फेस्टिवल के लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। फतहसागर और गांधी ग्राउंड पर स्टेज बनाए जा रहे हैं।

फेस्टिवल निदेशक संजीव भार्गव के अनुसार गांधी ग्राउण्ड और फतहसागर की पाल पर होने वाले इस आयोजन में  à¤¸à¤‚गीत की विभिन्न श्रेणियों में भारत सहित ब्रिटेन, दक्षिणी अफ्रीका, इटली, सेनेगल, कनाड़ा, आर्मिनिया, टर्की, मैसोडोनिया, मोजाम्बिक, नार्वे, ईरान, क्यूबा, स्विट्जरलैण्ड के 150 से अधिक वैश्विक कलाकार शिरकत करेंगे। लय, सुर और ताल के इस अद्भुत और रोमांचकारी कुंभ में लंदन के गिरिजाघर के गायक दल और  à¤¨à¤¿à¤¯à¤¾à¤œ बैण्ड के आजम अली जैसे कई कलाकार भारत में पहली बार अपनी प्रस्तुति देंगे।

लेकसिटी ही क्यों

उदयपुर में दूसरी बार हो रहे वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल का उद्देश्य राजस्थान में एक महत्वपूर्ण वार्षिक आयोजन की स्थापना के अलावा दक्षिण एशिया में संगीत क्षेत्र में इस शहर  à¤•ो एक बड़े गंतव्य के तौर पर प्रतिस्थापित करना भी है। इतने बड़े पैमाने पर इस आयोजन के जरिए भारत के सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थलों में शुमार यह शहर एक सांस्कृतिक गंतव्य बनकर उभर सकेगा। एेसे में पर्यटक इस कार्यक्रम में उपस्थिति की प्राथमिकता को  à¤…पने सालाना यात्रा कैलेंडर में जरूर शामिल करना चाहेंगे।  

मकदुनिया के जिप्सी बैण्ड करेगा आगाज

फेस्टिवल का आगाज 10 फरवरी को गांधी ग्राउण्ड में मकदुनिया के जिप्सी बैण्ड के कलाकार कोकानी आर्केस्ट्रा करेंगे। इसी दिन भारत के जाने माने सूफी गायक कैलाश खेर के अलावा मोजाम्बिक, नार्वे, स्वीडन और जिम्बावे के कलाकार मोनोसवेजी बैण्ड के साथ, कनाडा व ईरान के कलाकार आजम अली नियाज बैण्ड के साथ इलेक्ट्रो सूफी वल्र्ड का प्रदर्शन करेंगे।

See Also