राजस्थान में पीएम आवास योजना का आगाज, बांसवाड़ा में बनेंगे 50 हजार घर

News 18 Mar 20, 2017, 17:30 IST

Scroll down for more.!

राजस्थान के बांसवाड़ा में शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण ग्रामीण आवास योजना- 'ग्रामीण' का आगाज हुआ.

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मौजूदगी में यहां आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में बताया गया कि इस योजना के तहत जिले में करीब 50 हजार आवास उपलब्ध कराए जाएंगे.

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने कहा,  à¤¹à¤° गरीब को बिजली, हर परिवार को आवास हमारी सरकार का लक्ष्य है और जीवन में बदलाव लाना ही मोदी सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि हर हाथ को काम, हर महिला की सुरक्षा ही ध्येय के साथ सरकार काम कर रही है.  à¤‰à¤¨à¥à¤¹à¥‹à¤‚न कहा कि आज केंद्र-राज्य सरकार मिलकर विकास कर रहे हैं. मोदी सरकार आगे भी वसुंधरा सरकार के साथ खड़ी रहेगी.

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जनसभा को सम्बोधन करते हुए कहा कि केंद्र सराकर ने हजारों करोड़ रुपए दिए हैं. अब पीएम आवास योजना में सुंदर मकान बनेंगे... जल्दी अपना रजिस्ट्रेशन कराएं माता-बहनें. राजे ने बताया कि केंद्र से 7000 करोड़ की सौगात प्रदेश को मिली है.

क्या है ग्रामीण आवास योजना?

- प्रधानमंत्री आवास योजना की ग्रामीण आवास योजना- ग्रामीण के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में एक करोड़ आवासों के निर्माण के लिए 2016-17 से 2018-19 तक तीन वर्षों में मदद प्रदान की जाएगी.

- समतल क्षेत्रों में प्रति एक आवास के लिए 1,20,000 रुपए तक एवं पहाड़ी क्षेत्रों में 1,30,000 तक सहायता में बढ़ोतरी.

- 21,975 करोड़ रुपए की अतिरिक्त वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से की जाएगी.

- लाभान्वितों की पहचान के लिए सामाजिक-आर्थिक-जातीय जनगणना- 2011 का उपयोग.

- परियोजना के तहत लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी सहायता हेतु नेशनल टेकनिकल सपोर्ट एजेंसी का गठन किया गया है.

See Also