एसटी-एससी कैंडिडेंट को एलडीसी भर्ती में 5 फीसदी अंकों की छूट

प्रदेश सरकार ने लिपिक भर्ती परीक्षा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 5 फीसदी अंकों की छूट दी है।

Scroll down for more.!

प्रदेश सरकार ने लिपिक भर्ती परीक्षा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 5 फीसदी अंकों की छूट दी है। एलडीसी की प्रथम चरण व द्वितिय चरण की परीक्षाओं में यह छूट मिली है। इन सभी अभ्यर्थियों को सचिवालय लिपिक, लिपिक ग्रेड 2, आशु लिपिक, कनिष्ठ सहायक में रियायत मिलेगी। राज्य सरकार ने लाभ देने के लिए राजस्थान सचिवालय लिपिक वर्गीय सेवा नियम, राजस्थान लोक सेवा आयोग (लिपिक वर्गीय और अधीनस्थ सेवा) नियम तथा विनियम और राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय लिपिक वर्गीय सेवा नियमों में संशोधन किया है।

आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि प्रथम फेज में निर्धारित न्यूनतम अंक 40 फीसदी तय है। परीक्षा के द्वितीय फेज में बैठने के लिए अंक सभी तरह की भर्ती परीक्षा में लागू है। सरकार ने अब इसमें भी एससी-एसटी वर्ग को पांच प्रतिशत अंकों की छूट दे दी है। द्वितीय चरण की परीक्षा में न्यूनतम 36 फीसदी अंक हैं। इसमें भी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 5 फीसदी अंकों की छूट मिलेगी। अंकों की छूट प्रत्येक प्रश्नपत्र में दी जाएगी। सामान्य वर्ग के लिए नियमों में कोई संशोधन नहीं किया गया है और वह सभी यथावत बने रहेंगे।

बता दें कि हाल ही में एलडीसी पदों के लिए 11 हजार से अधिक पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन 10 मई से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून है।

Tags

See Also