चूरू की यह बेटी जापान जाने की तैयारी में, करेगी राजस्थान का नाम रोशन

राजस्थान के चूरू जिले की हॉकी खिलाड़ी सोनिका टांडी चोट से उबरने के बाद फिर से एशिया कप के लिए भारतीय टीम में खेलेगी।

Scroll down for more.!

जापान में 28 अक्टूबर से हो रहे महिला एशिया कप में भारतीय हॉकी टीम में राजस्थान के चूरू जिले की सोनिका टांडी भी शामिल है। पिछले वर्ष भारतीय सीनियर हॉकी टीम में चयनित हुई सोनिका के चोट लगने के कारण वह एक साल से किसी भी प्रतियोगिता में नहीं खेल पाई थी। सोनिका के अभ्यास के दौरान उसके घुटने में चोट लग गई थी।

इस कारण वह टीम में साथ होने के बावजूद नहीं खेल पाई थी। अब वह फिर से जापान में 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले नौवें महिला एशिया कप में भारतीय टीम में खेलेगी। सोनिका सहित एशिया कप के लिए 18 सदस्यीय टीम का चयन कर लिया गया है।

सोनिका का चयन बैंगलुरु में 15 सितंबर से 18 अक्टूबर तक आयोजित किए गए नेशनल हॉकी कैम्प में किया गया था। जापान के काकमिमगर शहर में होने वाले इस कप में अब सोनिका जलवा दिखाएगी। सादुलपुर तहसील के गालड़ गांव के दौलत टांडी व संतोष के घर 20 मार्च 1997 को जन्मी सोनिका हॉकी में बेहतरीन खिलाडिय़ों में शुमार है।

चयन के बाद सोनिका ने बताया कि उनकी टीम में आपसी समन्वय शानदार है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि वे जापान में बेहतर प्रदर्शन करेंगी। सोनिका ने बताया कि भारत की हॉकी टीम को चीन, मलेशिया और सिंगापुर के साथ पूल ए में रखा गया है। अभी चयनित टीम साई बैंगलुरु में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। टीम सोमवार को जापान रवाना होगी।

2010 में शुरू किया खेल का सफर

सोनिका ने साई के हिसार स्थित केन्द्र में 2010 में दाखिला लेकर अपने हॉकी खेलना शुरू किया। यहां हॉकी के कॉच आजादसिंह मलिक, प्रोमिल्ला शर्मा, सरदार हरभजनसिंह ने उसे खेल की बारीकियां सिखाई।

कौन है सोनिका टांडी

हॉकी खिलाड़ी सोनिका टांडी राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर उपखण्ड के गांव गालड़ की रहने वाली हंै। सोनिका ने कई प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सोनिका दक्षिण एशिया गैम्स (सेफ) में टीम इण्डिया हॉकी में बतौर मिड फिल्डर के तौर पर चुनी गई है। इसके अलावा 02 नवंबर 2014 को न्यूजीलैंड, 05 सितम्बर 2015 को एशिया कप चाइना एवं 16 फरवरी 2016 को साउथ एशियन खेल गोवाहाटी में भी प्रतिभा दिखा चुकी है।

टीम में चयनित खिलाड़ी

सविता (वीसी), रजनी एतिमारपु, दीप ग्रेस एक्का, सुनीता लाकड़ा, सुशीला चानू पखामबाम, सुमन देवी ठोकर, गुरुजीत कौर, निकी प्रधान, नमिता टोप्पो, मोनिका, लिलिमा मिनज, नेहा गोयल, रानी (सी), वंदना कटारिया, लाल रेमियामी, सोनिका टांडी, नवनीत कौर, नवजोत का चयन किया है।

स्रोत: पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

Tags

See Also