जोधपुर में चलेगी सौर उर्जा से संचालित ट्रेनें

रेलवे कर रही सौर उर्जा से संचालित कॉचो का ट्रायल रन

Scroll down for more.!

जोधपुर: 2016-17 के रेलवे बजट में हुयी घोषणा के तहत भारतीय रेलवे जल्द ही जोधपुर डिवीज़न में सौर उर्जा से संचालित ट्रेने पटरी पर उतारेगी।

बजट के दौरान रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अगले पांच सालों में 1000 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन की योजना की घोषणा की थी जिसका मुख्य उद्देश्य रेलवे की जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करना हैं। उत्तर पश्चिमी रेलवे ने इसी मिशन के तहत ट्रेनों में लगे हुए ट्यूबलाइट और पंखों को सौर उर्जा से चलाने का परिक्षण शुरू किया हैं। इसके लिए प्रत्येक कोच की छत पर 12 सौर पैनल लगाये गये हैं।

बताया जा रहा हैं इस परीक्षण के सफल होने पर चरणबद्ध तरीके से इस तकनीक का उपयोग दूसरी ट्रेनों पर भी किया जाएगा। एचटी रिपोर्ट के अनुसार उत्तर पश्चिमी रेलवे के प्रमुख सार्वजनिक संबंध अधिकारी तरुण जैन ने बताया की, “उत्पन्न बिजली गैर-एसी उपकरणों, जैसे लाइट्स, पंखे, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट्स, आदि को चलाने के लिए प्रयोग में ली जाएगी। यदि टेस्ट रन सफल होते हैं तो उसी मॉडल को अन्य ट्रेनों पर दोहराया जाएगा”।

See Also