जैसलमेर के पुलिस थाने सौर ऊर्जा से होंगे रोशन

जैसलमेर के सीमावर्ती पुलिस थानों व चौकियों पर जल्द ही सोलर पैनल लगाए जाएँगे

Scroll down for more.!

जैसलमेर: विद्युत् सेवाओं में एक नई पहल के चलते जैसलमेर पुलिस ने सौर उर्जा के उपयोग का प्रस्ताव रखा हैं|

यह प्रस्ताव ज़िला पुलिस ने जैसलमेर में हो रहे सौर ऊर्जा के उत्पादन को देखते हुए किया हैं| अब से पहले ज़िले में विद्युत् कटौदी के चलते पुलिस थानों में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था| जिले के सीमावर्ती इलाकों में स्थित थानों में स्थिति और भी खराब थी| ऐसे में जैसलमेर पुलिस के यह पहल प्रभावशाली जान पडती हैं|

पहल के तहत सभी सीमावर्ती पुलिस थानों और चौकियों पर सोलर पैनल जल्द ही स्थापित किये जाएँगे| इस परियोजना के लिए आवश्यक बजट के प्रबंधन का कार्य भी शुरू हो गया हैं| अब तक की योजना के अनुसार, ज़िले के 17 पुलिस थानों व 17 पुलिस चौकियों को सौर ऊर्जा से जोड़ने के प्रयास किये जाएँगे|

See Also