राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुई परियोजना के तहत डूंगरपुर का पार्क हुआ रोशन

डूंगरपुर सौर दीपक परियोजना के तहत शहीद पार्क में हुई रौशनी

Scroll down for more.!

डूंगरपुर: जिला कलेक्टर सुरेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा चलाई गयी सौर दीपक परियोजना ने सफलता की तरफ एक और कदम बढ़ाया हैं|

परियोजना से जुडी दुर्गा महिला सहायता समूह ने डूंगरपुर स्थित शहीद पार्क को सोलर एनर्जी से रोशन करने की कार्यवाही शुरू कर दी हैं| समूह ने डूंगरपुर नगर परिषद के साथ 7 लाख रुपए का एमओयू साइन किया जिसके तहत वे पार्क को रोशन करने के लिए सोलर पैनल तैयार करेंगी।

गौरतलब हैं की प्रधामंत्री द्वारा पुरस्कृत इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत डूंगरपुर में देश के पहले उच्च स्तरीय सोलर लैंप प्लांट का निर्माण हो रहा हैं| यह अपनी तरह का पहला प्लांट होगा जिसमे सारा कार्यभार महिलाओं द्वारा सम्भाला जाएगा| प्लांट में सभी महिलाकर्मी होने के कारण इसका नाम भी दुर्गा मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट रखा गया हैं|

See Also