एसएमएस मेडिकल कॉलेज एकेडमिक ब्लॉक का उद्घाटन 15 फरवरी को

हाल ही में तैयार हुए एसएमएस मेडिकल कॉलेज के नए एकेडमिक ब्लॉक का उद्घाटन मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे द्वारा 15 फरवरी को कराने की तैयारी चल रही है।

Scroll down for more.!

राजस्थान के सबसे पहले सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज की स्थापना को सत्तर साल पूरे हो चुके हैं। यह मेडिकल कॉलेज पूरे देश में मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में शीर्षस्थ संस्थानों में अपना विशिष्ट स्थान रखता है।  à¤à¤¸à¤à¤®à¤à¤¸ मेडिकल कॉलेज के नाम से चर्चित इस कॉलेज में  à¤à¤•ेडमिक ब्लॉक की स्थापना कर इसमें शिक्षण-प्रशिक्षण और पठन-पाठन के नए आयाम जोड़ दिए गए हैं। अब मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से 15 फरवरी को इसका उद्घाटन कराने की तैयारी है।

मेडिकल कॉलेज में सीटों की संख्या पहले 100 थी। इसे बढ़कर 250 कर दिया गया है। इसके बाद से ही यहां एकेडमिक ब्लॉक की कमी महसूस की जा रही थी। अत्याधुनिक एकेडमिक ब्लॉक तैयार हो जाने से यहां अब कमी दूर हो गई है। ग्रीन बिल्डिंग की तर्ज पर एकेडमिक ब्लॉक में अत्याधुनिक लेक्चर थिएटर, डिमॉन्ट्रसेशन रुम, ऑडिटोरियम और एग्जामिनेशन हॉल्स तैयार किए गए हैं।

स्थापना के सातवें दशक को समारोह पूर्वक मनाने के क्रम में ही इस एकेडमिक ब्लॉक का उद्घाटन अब मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से 15 फरवरी को कराने की तैयारी की जा रही है। एकेडमिक ब्लॉक में ही 15 से 25 फरवरी तक दस दिवसीय साइन्स ऑफ लाइफ एग्जीबिशन लगाई जाएगी, उसका उद्घाटन भी मुख्यमंत्री से कराने की तैयारी है। इसलिए इसे पूरी  à¤¤à¤°à¤¹ से सजाया संवारा जा रहा है।

स्त्रोत: न्यूज़18

Tags

See Also