जयपुर के आठ बाजारों को मिलेगी ‘स्मार्ट रोड’ की सौगात

जयपुर के ‘स्मार्ट रोड’ प्रोजेक्ट के निर्माणकार्य की शुरुआत इस वर्ष मई से हो सकती हैं

Scroll down for more.!

जयपुर: शहर के चारदीवारी इलाके के आठ बाज़ार जल्द ही ‘स्मार्ट रोड्स’ से सुसज्जित होंगे|

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की उत्तरदायी संस्था ‘स्मार्ट मिशन लिमिटेड’ ने हाल ही में शहर में स्मार्ट रोड्स बनाने की घोषणा की हैं| घोषणा के तहत संस्था ने तकनिकी टेंडरिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी हैं| अगर कार्य इसी प्रगति पर चलता रहा तो इस वर्ष मई में ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद हैं| तकनिकी टेंडर की प्रक्रिया समाप्त होते ही वित्तीय टेंडर खोल दिए जाएँगे|

प्रोजेक्ट के अंतर्गत शहर में 10 किलोमीटर की रोड पर स्मार्ट सुविधाए जैसे स्मार्ट यात्री प्रणाली, स्मार्ट रोशनी, डक्टिंग सिस्टम, बायो-शौचालय, वाईफाई आदि उपलब्ध होंगी। इन सब सुविधाओ के निर्माण में लगभग 16 करोड़ की लागत की संभावना बताई जा रही हैं|

See Also