सिर चढ़ा शिल्पग्राम उत्सव का जादू, डेढ़ लाख सैलानियों ने शिरकत की

10 दिवसीय इस आयोजन में कुल एक लाख 42 हजार 205 पर्यटक पहुंचे थे। यह आंकड़ा शिल्पग्राम उत्सव की टिकट बिक्री पर आधारित है।

Scroll down for more.!

झीलों की नगरी उदयपुर में यूं तो लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं लेकिन अगर बात तो शिल्पग्राम उत्सव की तो यह महोत्सव भी किसी से कम नहीं। पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से शहर के हवाला गांव स्थित शिल्पग्राम गांव में 21 से 30 तक आयोजित शिल्पग्राम उत्सव में इस बार 1.42 लाख सैलानियों ने शिरकत की है जो एक रिकॉर्ड है। 10 दिवसीय इस आयोजन में कुल एक लाख 42 हजार 205 पर्यटक पहुंचे थे। यह आंकड़ा शिल्पग्राम उत्सव की टिकट बिक्री पर आधारित है।

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, विकास आयुक्त हथकरघा, नई दिल्ली, राष्ट्रीय पटसन बोर्ड, ट्राइफेड तथा क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्रों के सहयोग से आयोजित इस उत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के 700 लोक कलाकार व 800 शिल्पकार तथा व्यंजन के शिल्पी शिरकत कर रहे हैं। बता दें, शिल्पग्राम उत्सव का हर साल आयोजित किया जाता है ताकि कारीगरों को शिल्प कौशल प्रदर्शित किया जा सके। यह महोत्सव देश के विभिन्न क्षेत्रों में शिल्प पैदा करते हैं और लोक कलाकारों को बिना किसी मध्यस्थ बाजार के कला का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करता है। रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन यहां किया जाएगा।

उत्सव के दौरान दर्शकों व आगंतुकों के लिए नया कार्यक्रम 'हिवड़ा री हूक' आकर्षण का केन्द्र बना। इसमें कोई भी सिंगिंग, डांसिंग व इंस्ट्रूमेंट परफॉर्मेंस दे सकता था। हर रोज हजारों आगंतुकों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।



Tags

See Also