700 किमी. मानव श्रृंखला बना शहीदों की शहादत को किया सलाम

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले अनोखी पहल करते हुए राजस्थान से जुड़ी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर मानव श्रृंखला बनवा शहीदों की शहादत को सलाम किया है।

Scroll down for more.!

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले अनोखी पहल करते हुए राजस्थान से जुड़ी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर मानव श्रृंखला बनवा शहीदों की शहादत को सलाम किया है। उनके इस प्रयास में प्रदेश के लाखों लोगों ने साथ दिया है। यह मानव श्रृंखला 700 किलोमीटर की है जिसमें 5 लाख लोगों ने भाग लिया है। मानव श्रृंखला जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर में बनाई गई है।

लोगों में राष्ट्र भक्ति की भावना जगाने और सेना के जवानों को याद करने के लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए सीमा पर शहादत देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. राज्य सरकार के साथ इस प्रोग्राम में बीएसएफ और सेना भी सहयोग कर रही है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हवाई रास्ते से इसका अवलोकन करेगी और इस पूरे कार्यक्रम को देखा। वह खुद जैसलमेर में मानव श्रृंखला में शामिल हुईं और इस कार्यक्रम का भाग बनीं।


इस अवसर पर संदेश जारी करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा, 'राजस्थान वीरों की भूमि है जहां वीरगति पर गम नहीं, गर्व महसूस किया जाता है। शहीदों को श्रद्धांजलि देने, सीमा पर तैनात जांबाज सपूतों का आभार जताने और उनकी हौसला अफजाइ्र करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी की प्रेरणा से हमने 14 अगस्त, 2018 को 'शहादत को सलाम' कार्यक्रम आयोजित किया है। सीमा पर तैनात जांबाज सिपाहियों को इस कार्यक्रम के माध्यम से से हम यह भी संदेश देंगे कि देश का बच्चा-बच्चा उनके साथ खड़ा है। राष्ट्रभक्ति से जुडत्रे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति देश की रक्षा के लिए जान न्यौछावर करने वाले शहीदों को एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।'

Tags

See Also