‘उड़ान-3’ के तहत राजस्थान के कई शहरों को मिली हवाई सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘उड़ान-3’ के तहत राजस्थान को बड़ी सौगात दी है

Scroll down for more.!

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘उड़ान-3’ के तहत राजस्थान को बड़ी सौगात दी है। केन्द्र सरकार के इस प्रोजेक्ट के तहत रीजनल कनेक्टिविटी को बढ़ाते हुए प्रदेश के कई शहरों को नई उड़ान का तोहफा दिया है। इससे आने वाले समय में राजस्थान के सभी एयरपोर्ट से फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध होगी। सरकार की इस योजना से कम की बड़ी बचत होगी।

पर्यटक और राज्य के निवासी प्रदेश के एक से दूसरे शहर की यात्रा महज 1 घंटे से भी कम समय में पूरी कर सकेंगे। पिछले साल शुरू किए गए किशनगढ़ एयरपोर्ट से भी दूसरे शहरों के लिए कई फ्लाइट्स की घोषणा की गई है। योजना के अमल में आते ही प्रदेश के सभी एयरपोर्ट फ्लाइट्स से गुलज़ार रहेंगे।

इन शहरों को मिली उड़ान-3 प्रोजेक्ट में फ्लाइट्स की सौगात

अमृतसर से जयपुर.

आदमपुर से जयपुर.

जयपुर से अमृतसर.

आगरा से जैसलमेर.

लखनऊ से किशनगढ़.

अहमदाबाद से किशनगढ़.

अहमदाबाद से उदयपुर.

सूरत से किशनगढ़.

भोपाल से उदयपुर.

इंदौर से किशनगढ़.

बीकानेर से जैसलमेर.

उदयपुर से जोधपुर, औरंगाबाद और किशनगढ़.

कोटा से दिल्ली.

जोधपुर से उदयपुर.

जोधपुर से किशनगढ़.

किशनगढ़ से हैदराबाद.

किशनगढ़ से जैसलमेर, जोधपुर.

जैसलमेर से किशनगढ़.

Tags

See Also