7वां पे कमीशन : सितंबर 2016 से मिलेगा फायदा, कमेटी ने बढ़वाया कार्यकाल

प्रदेश में सातवां वेतन आयोग लागू करने के लिए गठित पे-कमेटी ने एक बार फिर कार्यकाल बढ़वा लिया है। अब वह 15 अगस्त तक रिपोर्ट सौंपेगी।

Scroll down for more.!

जयपुर. इस बीच, यह माना जा रहा है कि सरकार 7वें वेतन आयोग का लाभ सितंबर 2016 से दे सकती है। हालांकि वास्तविक नकद लाभ यानी एक्चुअल कैश बेनिफिट की तारीख इससे चार या पांच महीने आगे होगी। एरियर की राशि कर्मचारियों को जीपीएफ के रूप में मिल सकती है। इससे पहले छठे वेतन आयोग में भी राज्य सरकार ने कर्मचारियों को एक साल का एरियर नहीं दिया। केंद्र ने एक जनवरी 2006 को छठा पे कमीशन लागू किया था।

प्रदेश में यह एक सितंबर 2006 से लागू हुआ। जिसकी घोषणा सितंबर 2008 में की गई। कर्मचारियों को एरियर के रूप में कैश बेनिफिट जनवरी 2007 से दो किश्तों में दिया गया। यानी एक जनवरी 2006 से 31 दिसंबर 2006 तक का एरियर कर्मचारियों को नहीं मिला था।

केंद्र सरकार के अलावा करीब 9 राज्य सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए अधिसूचनाएं जारी कर चुके हैं। राज्य सरकार ने 23 फरवरी को पूर्व मुख्य सचिव डीसी सामंत की अध्यक्षता में पे कमेटी गठित की थी। इसे 5 जून को रिपोर्ट सौंपनी थी लेकिन कमेटी ने 5 जुलाई तक कार्यकाल बढ़वा लिया था। कमेटी की रिपोर्ट अब भी तैयार नहीं है ऐसे में एक बार फिर से कमेटी का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है।

See Also