'सेल्फी खींचो और इनाम पाओ' खास है चुनाव आयोग का यह अभियान

राजस्थान चुनाव आयोग मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक खास तरह का अभियान चलाने जा रहा है। इस अभियान में सिर्फ सेल्फी खींचनी है और सेंट करनी है।

Scroll down for more.!

राजस्थान चुनाव आयोग मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक खास तरह का अभियान चलाने जा रहा है। इस अभियान में सिर्फ सेल्फी खींचनी है और सेंट करनी है। अगर सेल्फी अच्छी हुई तो इनाम पक्का है। राजस्थान चुनाव आयोग ने ‘सेल्फी ले ले रे’ स्लोगन के साथ सेल्फी क्रेज की थीम शुरु की है। यह विधानसभा में चुनावों में मतदान के प्रति युवा मतदाताओं को आकर्षित करने का एक अभियान है। इससे पोलिंग बूथ पर मतदाताओं का सेल्फी क्रेज भी नजर आएगा। विभाग की ओर से इस तरह की यह पहली गतिविधि होगी। हर जिले से 3 और कुल 99 बेहतरीन सेल्फी वालों को सम्मानित किया जाएगा।

इनाम पाने के लिए मतदाता को सबसे पहले वोटिंग करनी होगी। उसके बाद बूथ के बाहर अपनी एक अच्छी सी सेल्फी क्लिक करनी होगी और विभाग की ई-मेल आईडी पर भेजनी होगी।

निर्वाचन आयोग की ओर से 16 से 25 नवम्बर तक राज्यभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत ही स्कूलों में बच्चों के जरिए माता-पिता से शपथ पत्र भरवाया जाएगा। इसमें लिखा जाएगा कि लोकतंत्र में मतदान की कितनी भूमिका है और इसके लिए मतदान जरूरी है। इसके बाद संकल्प पत्र पर बच्चों से अभिभावकों के हस्ताक्षर कराकर रिपोर्ट जिला शिक्षाधिकारी को भेजी जाएगी। जिला शिक्षाधिकारी रिपोर्ट को निर्वाचन विभाग को भेजेगे।

Read more: जागरूकता अभियान के लिए राजस्थान पुलिस ने भी शुरु किया 'केबीसी'



Tags

See Also