राजस्थान से हज के मुक़द्दस सफर के लिए रवाना हुई 4 महिने की नन्हीं मदीहा, गोद में बैठकर करेगी ज़ियारत

हज यात्रियों में अजमेर की चार माह की मदीहा सबके आकर्षण का केंद्र बनी रही। वे मां के साथ गोद में फ्लाइट में बैठी।

Scroll down for more.!

हज के मुक़द्दस सफर के लिए राजस्थान से हाजियों के जाने का सिलसिला जारी है। जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होने वाले जत्थे में रविवार को दूसरे दिन एक अकीदतमंदों ऐसी भी थी जो गोद में बैठकर इस सफर के लिए जा रही थी। ये नन्हीं बच्ची यहां पहुंचे हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी।

दरअसल, जयपुर एयरपोर्ट से रविवार को दूसरे दिन दो फ्लाइट में 841 यात्री हज के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए। पहली बार एक साथ इतनी बड़ी संख्या में अकीदतमंद हज के लिए रवाना हुए।

हज यात्रियों में अजमेर की चार माह की मदीहा सबके आकर्षण का केंद्र बनी रही। वे मां के साथ गोद में फ्लाइट में बैठी। इस उड़ान में वे सबसे छोटी हज यात्री थी। इसके अलावा अलवर के 92 साल के इस्माइल व अजमेर की 92 साल की ही सकीना और जयपुर की 16 साल की फिजा भी हज पर जाने वालों में शामिल थे।

फ्लाइट को राज्य हज कमेटी के चेयरमैन अमीन पठान, केंद्रीय हज कमेटी की सदस्य फिरोजा बानो, उर्दू अकादमी के चेयरमैन अशरफ अली समेत राज्य कमेटी के सदस्यों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

दूसरे दिन फैक्ट फाइल

- 841 कुल हज यात्री गए दो फ्लाइट में

- 421 यात्री दूसरी फ्लाइट में, जिसमें 221 पुरुष और 200 महिलाएं

- 420 यात्री सवार थे तीसरी फ्लाइट, जिसमें 221 पुरुष और 209 महिलाएं

- 4 महीने की मदीहा सबसे छोटी यात्री भी गई अपने परिवार के साथ

इससे पहले 12 अगस्त को पहले दिन जयपुर एअरपोर्ट टर्मिनल 1 पर राजस्थान के हाजियों की पहली फ्लाइट रवाना हुई थी। हज से जुडी तमाम तंजीमो के कारकुन ने हज की पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि राम चरण बोहरा और चेयरमेन राजस्थान स्टेट हज कमेटी अमीन पठान ने हज यात्रियों से सभी हाजियों से मक्का जाकर देश और प्रदेश में अमन चेन और खुशहाली की दुआ करने की गुज़ारिश की।

स्त्रोत: पत्रिका

See Also