बूंदी में छात्राओं की सुविधा के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का शुभारंभ

राजकीय महारानी सीनियर सैकंडरी स्कूल में नगर परिषद की ओर से सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन के साथ ही पैड निष्पादित मशीन भी लगाई गई।

Scroll down for more.!

राजकीय महारानी सीनियर सैकंडरी स्कूल में गुरुवार को नगर परिषद की ओर से छात्राओं की सुविधा के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाई गई।

सभापति महावीर मोदी ने बताया कि इस मशीन मैं 10 रुपए का सिक्का डालकर सेनेटरी पैड प्राप्त किया जा सकेगा। इससे छात्राओं को विशेष दिनों में सुविधा प्राप्त होगी। निष्पादित मशीन भी शौचालय में लगाई गई है। इस मशीन में छात्राएं पैड को निष्पादित कर सकेंगी। यह मशीन पैड को जला देगी, जिससे कीटाणु भी नहीं फेल सकेंगे।

उन्होंने बताया कि सेनेटरी पैड मशीन ऐसे स्थानों पर लगाई जाएगी, जहां महिलाओं की संख्या अधिक हो। इनमें कन्या महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय, अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर इन मशीनों को लगवाया जाएगा। इस दौरान प्रधानाचार्य कनक शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, प्रवक्ता अभिषेक जैन, पार्षद गौरव वर्मा, संजय पांडे, अनिल चतुर्वेदी, आशीष गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

स्त्रोत: खासखबर

Tags

See Also