अजमेर ज़िले के गाँव बनेंगे स्मार्ट विलेज

ज़िले के 3000 से अधिक की आबादी वाले गांवो को स्मार्ट विलेज सुविधाएं दिलाई जाएँगी

Scroll down for more.!

अजमेर: स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल अजमेर ज़िले के गाँव भी जल्द ही स्मार्ट विलेज की श्रेणी में आ जायेंगे|

इन गांवो को स्मार्ट बनाने की योजना की घोषणा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बजट वर्ष 2017-18 में की थी| प्रस्तुतः योजना का कार्यान्वयन के लिए जिला परिषद ने काम शुरू कर दिया है। परिषद् जल्द ही चुने गए 110 गांवों के प्रस्तावित विकास कार्यों का सर्वे कराकर प्रस्ताव पेश करेगी जिसकी स्वीकृति पर विकास कार्य पूर्ण रूप से आरम्भ कर दिया जाएगा| विकास अधिकारियों को यह सर्वे रिपोर्ट बनाने के लिए पांच दिन का समय दिया गया हैं।

ज़िले की पंचायती समिति अरांई के 8, भिनाय के 5, सरवाड़ के 5, किशनगढ़ के 14, पीसांगन के 26, श्रीनगर के 24 जवाजा के 5, मसूदा के 11 एवं केकड़ी के 12 गांवों को स्मार्ट विलेज योजना के तहत चुना गया हैं।

See Also