‘रन फोर एक्सेसिबल इलेक्शन' 11 मार्च को जयपुर में

यह दौड़ 'प्राउड टू बी ए वोटर, रेडी टू वोट' की थीम पर मतदान प्रक्रिया एवं मतदान के महत्व का संदेश देने के लिए आयोजित की जा रही है।

Scroll down for more.!

वोट फोर इंडिया कैम्पेन के तहत जयपुर में रविवार, 11 मार्च को ’’रन फोर एक्सेसिबल इलेक्शन’’ का आयोजन होगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर (द्वितीय) सुनील भाटी ने बताया कि यह दौड़ स्वीप गतिविधियों के तहत लोगों में मतदान के महत्व व मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ ही उनको अपने स्वास्थ्य के लिए सजग तथा ’क्लीन जयपुर’, ’ग्रीन जयपुर’ का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह दौड़ रविवार को प्रातः 7 बजे से रामनिवास बाग के दक्षिण द्वार से आरम्भ होगी। इसमें प्रतिभागी रामनिवास बाग से गांधी सर्किल एवं वापस गांधी सर्किल से रामनिवास बाग के दक्षिण द्वार तक करीब 6 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे सबल अभियान के तहत मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाने से वंचित रहे युवा एवं दिव्यांगजनों का नाम जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

स्त्रोत: न्यूज़18

Tags

See Also