राजस्थान रॉयल्स की जूनियर टीम 'रॉयल स्पाकर्स' की लॉन्चिंग

घरेलू क्रिकेट लीग आईपीएल की स्थानीय टीम राजस्थान रॉयल्स ने अपनी जूनियर टीमों को जयपुर में लॉन्च किया। इसमें 4 टीमों को उतारा गया है।

Scroll down for more.!

घरेलू क्रिकेट लीग आईपीएल की स्थानीय टीम राजस्थान रॉयल्स ने अपनी जूनियर टीमों को जयपुर में लॉन्च किया। इसमें 4 टीमों को उतारा गया है। इनमें रॉयल्स कोल्ट्स के नाम से अंडर-17 व अंडर-19 बॉयज टीम और रॉयल स्पाकर्स के नाम से सीनियर और जूनियर महिला टीम शामिल हैं। इस मौके पर वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा, रिकॉर्ड पावेल, ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान लीजा और राजस्थान रॉयल्स के जयदेव उनादकट भी मौजूद रहे।

राजस्थान रॉयल्स की 3 दिवसीय ओपन ट्रायल के बाद जूनियर और सीनियर टीमों की घोषणा की गई है। चुने हुए जूनियर खिलाड़ियों को टीम की जर्सी और सर्टिफिकेट दिए गए। चयनित खिलाड़ियों को नागपुर में क्रिकेट की बारिकियां सिखाने के साथ खास प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

रॉयल स्पाकर्स टीम में 

  • ज्वाला जाट 
  • रूबी चौधरी 
  • कविता निठारवाल
  • मनीषा चौधरी
  • सिद्धि शर्मा
  • निवेदिता काव्या
  • प्रिया यादव
  • अनुष्का चौधरी और 
  • अंकिता महला का सलेक्शन हुआ है।

इस मौके पर राजस्थान रॉयल्स के वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन राजीव खन्ना ने कहा, 'ग्रास रूट क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान रॉयल्स ने यह नई पहल की है जिसके तहत देशभर की क्रिकेट प्रतिभाओं को तराशा जा रहा है।' वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने महिला खिलाड़ियों का क्रिकेट के फील्ड में फ्यूचर ब्राइट बताया।

Read more: एशियन पैरा गेम्स में सुंदर सिंह गुर्जर को रजत, झाझरिया चौथे स्थान पर

Tags

See Also