रक्षाबंधन पर सभी महिलाओं को फ्री यात्रा का तोहफा

रक्षाबंधन के पर्व पर रोडवेज प्रशासन की ओर से सभी महिलाओं को खास तोहफा दिया गया है, जिसके तहत उन्हें मुफ्त में सफर करने का मौका दिया जाएगा।

Scroll down for more.!

महिलाओं के लिए एक खुशखबरी है। रक्षाबंधन के पर्व पर रोडवेज प्रशासन की ओर से सभी महिलाओं को खास तोहफा दिया गया है, जिसके तहत उन्हें मुफ्त में सफर करने का मौका दिया जाएगा।

रोडवेज के मुताबिक रक्षा बन्धन पर्व पर 7 अगस्त को राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान रोडवेज द्वारा बसों में राजस्थान की महिलाओं व बालिकाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें राजस्थान की सीमाओं में चलने वाली बसों में सफर करने के लिए महिलाओं से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

रक्षा बन्धन पर्व पर राजस्थान की महिलाओं व बालिकाओं को राजस्थान रोडवज द्वारा संचालित समस्त साधारण एवं डीलक्स बसों में राजस्थान राज्य की सीमा में निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा 7 अगस्त को आधी रात से लेकर से रात्रि 24.00 बजे तक प्रदान की जाएगी।

रोडवेज के अनुसार 7 अगस्त को रक्षा बन्धन के दिन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा करने की इच्छुक महिलाएं व बालिकाएं बसों में अग्रिम सीट आरक्षण करवा सकती है।

स्त्रोत : अमरउजाला

See Also