#RisingRajasthan में युग्म बैंड ने बांधा समां, कबीर-रहीम के फ्यूजन के कायल हुए लोग

नेटवर्क18 के कार्यक्रम राइजिंग राजस्थान का आगाज कबीर-रहीम के दोहो की दमदार म्यूजिकल परफॉर्मेंस के साथ हुई |

Scroll down for more.!

संगीत की दुनिया में धमाकेदार एंट्री करने वाले युग्म बैंड के परफॉर्मस ने बॉलीवुड सॉन्ग्स नहीं बल्कि पारम्परिक फोक सॉन्ग्स और कबीर-रहीम के दोहों वाली अपनी खास प्रस्तुतियों से समां बांधा |

युग्म के राइजिंग परफॉमर रोहन मैनी, अभिषेक जीनगर, मयंक पराशर, दीक्षांत पंवार और रवनीत सिंह ने जब 'कहत कबीर सुनो भाइ साधो...' की धुन छेड़ी तो हर कोई उसकी ताल पर थिरकता नजर आया |

कबीर की वाणी, रहीम के दोहे और सूफी संगीत को तवज्जो देते हुए जयपुर के इस यंग बैंड ने राजस्थानी-पंजाबी लोक संगीत के तड़के से सबका दिल जीत लिया |

बैंड के लीड वोकलिस्ट अभिषेक ने #RisingRajasthan के मेहमानों का परंपरागत और राजस्थानी अंदाज में 'केसरिया बालम पधारो म्हारे देश' से खास स्वागत किया | बताते दे कि युग्म बैंड में सभी मैंबर राजस्थानी है और वेस्टर्न म्यूजिक की जगह अपने गीत-संगीत में परंपरा और पारम्परिक गीतों को शामिल करते हैं |

स्त्रोत : न्यूज़ 18

See Also