बेरोजगारों, सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए खुला सौगातों का पिटारा

वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार के कार्यकाल को आज चार साल पूरे हो रहे हैं। सरकार इन चार सालों का जश्न झुन्झूनूं में मना रही है।

Scroll down for more.!

मुख्यमंत्री वसुंधरा बुधवार को बीजेपी सरकार के चार साल पूरे होने पर झुंझुनूं के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में संबोधित कर रही थीं। राजे ने सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश को कई सौगात दी हैं जिसमें अब सरकारी नौकरी में भर्ती को लेकर बड़ी छूट भी शामिल है।

मुख्यमंत्री ने झुंझुनूं में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब प्रदेश में जितनी भी सीधी भर्तियां आयोजित की जाएंगी उनकी उम्र की सीमा 35 से बढ़ा कर 40 कर दी गई है। बता दें कि प्रदेश में  à¤¬à¥‡à¤°à¥‹à¤œà¤—ारी सरकार के सामने एक बड़ी समस्या उभर कर सामने आ रही थी। सरकार के इस फैसले से हजारों  à¤¯à¥à¤µà¤¾à¤“ं को अब सरकारी नौकरी की आस फिर से जाग जाएगी।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान में सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए सौगातों की बौछार की हैं। राजस्थान में सैनिक स्कूल को जमीन देने के लिए सरकार ने 184 करोड़ रुपए मंजूर करने की घोषणा की है। साथ ही सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिवार के लिए भी कई घोषणाएं की हैं। वहीं सैनिक बच्चों को छात्रवृति के लिए 1 हजार 620 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। सीएम राजे ने 1947 के बाद शहीद हुए सैनिक के परिवार को नौकरी देने और मुफ्त जमीन देने की घोषणा की है।

source: eenaduindia

Tags

See Also