रणथंभौर में होगी अब सिर्फ आॅनलाइन बुकिंग

सवाईमाधोपुर स्थि​त रथथंभौर नेशनल पार्क में एंट्री अब आॅनलाइन बुकिंग से ही संभव हो सकेगी।

Scroll down for more.!

सवाईमाधोपुर स्थित रथथंभौर नेशनल पार्क में एंट्री अब आॅनलाइन बुकिंग से ही संभव हो सकेगी। एक सप्ताह के भीतर पर्यटकों के भ्रमण की सारी बुकिंग आॅनलाइन कर दी जाएगी। बीते दिवस प्रधान मुख्य वन संरक्षक जीवी रेड्डी के साथ वन अधिकारियों की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया है। बैठक में रणथंभौर बाघ परियोजना के सीसीएफ वाईके साहू सहित अन्य वन अधिकारी मौजूद रहे।

अब भी 75 फीसदी आॅनलाइन, अब से 100 फीसदी

अभी तक रणथंभौर में 75 फीसदी बुकिंग आॅनलाइन जबकि 25 फीसदी तत्काल बुकिंग शिल्पग्राम स्थित विंडो पर हो रही है। नए नियमों के मुताबिक एक सप्ताह में यानि अगले सप्ताह से पूरी बुकिंग प्रक्रिया वन विभाग की वेबसाइट पर आॅनलाइन शुरु हो जाएगी।

पर्यटकों को मिलेगी कतार से निजात

वन विभाग का मानना है कि इससे पर्यटकों को सुविधा होगी और वे सीधे आॅनलाइन जाकर टिकटों की बुकिंग करा सकेंगे। उन्हें बुकिंग विंडो पर घंटों कतार में नहीं लगना पड़ेगा। इस फैसले से विंडो पर दलालों का भी दखल दूर होगा जो पर्यटकों से मनचाहा दाम वसूल रहे थे।

"एक सप्ताह में सारी बुकिंग को आॅनलाइन कर दिया जाएगा। इससे पर्यटकों को सुविधा होगी। मुकुंदरा में बाघिन शिफ्टिंग पर विचार किया जा रहा है।"

जीवी रेड्डी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक व मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, जयपुर

Tags

See Also