स्व.राजसिंह डूंगरपुर के नाम पर बनेगा डूंगरपुर में जिला क्रिकेट स्टेडियम

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने राजस्थान के डूंगरपुर जिले में बनने वाले जिला क्रिकेट स्टेडियम का नाम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष स्व.राजसिंह डूंगरपुर के नाम पर करने के निर्देश दिए हैं।

Scroll down for more.!

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने राजस्थान के डूंगरपुर जिले में बनने वाले जिला क्रिकेट स्टेडियम का नाम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष स्व.राजसिंह डूंगरपुर के नाम पर करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री राजे ने अपने डूंगरपुर दौरे के बाद जयपुर रवाना होने से पूर्व जिला कलक्टर राजेन्द्र भट्ट को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। स्टेडियम पर कुल लागत 6 करोड़ रुपए आने की संभावना जताई गई है।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा, 'भारतीय क्रिकेट को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में स्व.राजसिंह डूंगरपुर का विशिष्ट योगदान रहा है। उन्होंने कई दिग्गज खिलाड़ियों को तराशा और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। ऐसे महान् खेल प्रशासक के नाम पर अब इस स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।'

करीब बारह करोड़ की लागत से बनने वाले इस जिला क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए 27 बीघा भूमि (ग्राम थाणा में 21 बीघा एवं ग्राम लक्ष्मणपुरा में 6 बीघा) आवंटित कर दी गई है। प्रथम चरण में पांच करोड़ रूपए व्यय होंगे। इसके लिए जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग से दो करोड़, राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह द्वारा सांसद निधि से वर्ष 2018-19 तथा 2019-20 में एक-एक करोड़ रूपए उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा जिले के चारों विधायकों सुशील कटारा, अनिता कटारा, देवेन्द्र कटारा तथा गोपीचन्द मीणा की विधायक निधि से कुल 40 लाख रुपए और राज्य क्रीड़ा परिषद् की ओर से 60 लाख रुपए की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

Tags

dungarpur news, dungarpur district cricket stadium, raj singh dungarpur district cricket stadium dungarpur, chief minister vasundhara raje, rajasthan cm vasundhara raje in dungarpur, cm raje, udh minister shrichand kriplani, harshvardhan singh mp, mla devendra katara, indian cricket control board, dungarpur hindi news, dungarpur latest news, rajasthan hindi news, rajasthan government, डूंगरपुर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान सरकार, यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, सांसद हर्षवर्द्धन सिंह, विधायक देवेन्द्र कटारा, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, डूंगरपुर जिला क्रिकेट स्टेडियम, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, राजसिंह डूंगरपुर जिला क्रिकेट स्टेडियम, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dungarpur news, dungarpur news in hindi, real time dungarpur city news, real time news, dungarpur news khas khabar, dungarpur news in hindi ,

See Also