एशियन गेम्स में राजस्थान के रजत ने दिलाया सिल्वर

जकार्ता में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में पुरुष तीरंदाजी कम्पाउंड इवेंट में राजस्थान के रजत चौहान को रजत (सिल्वर) पदक मिला है।

Scroll down for more.!

जकार्ता में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में पुरुष तीरंदाजी कम्पाउंड इवेंट में राजस्थान के रजत चौहान को रजत (सिल्वर) पदक मिला है। रजत पुरुष तीरंदाजी कम्पाउंड इवेंट में टीम का हिस्सा थे। बेहद कड़े मुकाबले में भारत के हाथों में आखिरी समय में स्वर्ण पदक आते-आते रह गया और भारतीय टीम को सिल्वर से संतोष करना पड़ा।

मंगलवार को हुए पुरुष तीरंदाजी कम्पाउंड इवेंट के फाइनल का फैसला शूटआउट में हुआ। पुरुष कम्पाउंड टीम के फाइनल में 4 सेट के बाद भारत और कोरिया का स्कोर 229-229 था। शूटऑफ में भी दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा। शूटऑफ में पहले निशाने में कोरिया ने 10 और भारत ने 9 अंक हासिल किए। दूसरे में राउण्ड में भारत को 10 जबकि कोरिया को 9 अंक मिले। तीसरे निशाने में भारत और दक्षिण कोरिया दोनों ने 10-10 अंक लिए। लेकिन दक्षिण कोरिया के तीर सेंटर सर्कल में ज्यादा निकले। इस वजह से भारत को रजत से संतोष करना पड़ा।

Read more: एशियन गेम्स में बाड़मेर के जितेन्द्र सिंह ने दिलाया सिल्वर मेडल

इसके साथ ही भारत के पदकों की संख्या 50 हो चुकी है। भारत अब तक 9 गोल्ड, 19 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल के साथ पदक तालिका में 8वें स्थान पर पहुंच गया है। रजत जीतने के बाद राजस्थान के रजत चौहान ने कहा कि इस बार हमारा लक साथ नहीं था, इसलिए हम गोल्ड जीतने में सफल नहीं हो सके।


Tags

See Also