जनजातीय क्षेत्रों में वाहन चालकों के लिए एक बड़ी सौगात

राजस्थान परिवहन विभाग ने प्रदेश के जनजातीय अंचलों में बसने वाले वाहन चालकों के लिए कम से कम 8वीं कक्षा पास होने की शर्त हटा दी है।

Scroll down for more.!

राजस्थान सरकार ने प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले वाहन चालकों को बड़ी सौगात दी है। राजस्थान परिवहन विभाग ने प्रदेश के जनजातीय अंचलों में बसने वाले वाहन चालकों के लिए कम से कम 8वीं कक्षा पास होने की शर्त हटा दी है। अब वाहनों का ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए 8वीं कक्षा पास होना जरूरी नहीं होगा। इससे पहले शैक्षणिक योग्यता की कमी के चलते ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के इच्छुक व्यक्ति लाइसेंस नहीं बनवा पा रहे थे। उनकी शैक्षिक योग्यता ड्राइविंग लाइसेंस पाने में रोड़ा बनीं हुई थी।

इस संबंध में उदयपुर संभाग के प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ने बताया कि परिवहन आयुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति के सुझावों के तहत राजस्थान के अनुसूचित क्षेत्र से सटे मध्य प्रदेश और गुजरात के इलाकों में भी वाहनों को कर मुक्त करने के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। जिससे जनजातीय क्षेत्रों के वाहन चालकों को फायदा हो सकेगा।

गौरतलब है कि अनुसूचित क्षेत्र में व्यवसायिक वाहनों के ऐसे हजारों की संख्या में चालक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के प्रतिक्षारत हैं जो 8वीं कक्षा पास नहीं है। इसके चलते इन चालकों के घर में रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था। भारत सरकार को अनुसूचित क्षेत्र के निवासी वाहन स्वामियों को ऋण पर ब्याज की राशि का अनुदान दिए जाने का भी प्रस्ताव है।

Tags

See Also