37 वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में छाया राजस्थान पर्यटन का स्टाल

नई दिल्ली के प्रगति मैदान के हेंगर -15 में लगाये गये राजस्थान मंडप में राजस्थान पर्यटन का स्टाल आकर्षक का केंद्र बना हुआ है।

Scroll down for more.!

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे 37 वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में राजस्थान मंडप में राजस्थान पर्यटन का स्टाल आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। प्रगति मैदान के हेंगर -15 में लगाये गये राज्यों के मंडप में राजस्थान मंडप ने अपनी सांस्कृतिक विविधता और हस्तशिल्प वस्तुओं के कारण दर्शकों में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। मंडप को व्यापार मेला की इस वर्ष की थींम स्टार्टअप इंडिया स्टेन्ड अप के अनुरुप तैयार किया गया है। राजस्थान पर्यटन सूचना केंद्र की अतिरिक्त निदेशक डॉ. गुंजीत कौर ने बताया कि स्टॉल में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की प्रेरणा से देश विदेश में चलाए जा रहे राजस्थान पर्यटन के ग्लोबल मीडिया कंपेन तथा धैय वाक्य-जाने क्या दिख जाये को प्रमुखता से दर्शाया जा रहा है। साथ ही डिजीटल मीडिया के माध्यम से पर्यटन स्थलोँ का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। स्टॉल पर राजस्थान के पर्यटन साहित्य का वितरण भी हो रहा है। दर्शक पंजिका में दर्ज की जा रही विशेष टिप्पणियां उत्साहवर्धक है।

मंडप में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कट-आउट के सामने खड़े होकर दर्शकों में फोटो सेल्फी फोटो खिंचवाने की होड़ मची हुई है । साथ ही मंडप में राजस्थानी संगीत की धुनें दर्शकों का मन मोह रही है तथा स्वादिष्ट व्यंजनों की महक सभी को लुभा रही है।

मण्डप निदेशक रवि अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग मन्त्री सुरेश प्रभु,राज्यमंत्री सी आर चौधरी, अर्जुनराम मीणा, राजस्थान लघु उद्योग के अध्यक्ष मेघराज लोहिया व प्रबंध निदेशक डॉ. सुबोध अग्रवाल सहित अन्य कई विशिष्ट लोगों ने मंडप का अवलोकन किया।

स्त्रोत: खासखबर

Tags

See Also