राजस्थान में खुलेंगे दो नए केंद्र, बढेगा आयात-निर्यात

राज्य में आयात और निर्यात को बढ़ावा देनें के लिए जल्द खुलेंगे दो नए केंद्र

Scroll down for more.!

जयपुर: राजस्थान में खाद्य पदार्थ और टेक्सटाइल के क्षेत्र में हो रहे आयात-निर्यात को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार जल्द ही दो नए केन्द्रों की स्थापना करने जा रही हैं।

उद्योग उपनिदेशक और निर्यात प्रभारी पी आर शर्मा ने बताया कि इस बार हुए बजट की घोषणा में यह सिद्ध था की राज्य सरकार प्रदेश में आयात और निर्यात को बढ़ावा देना चाहती है। उसी के चलते इन नए केन्द्रों की स्थापना की तैयारियाँ शुरू कर दी गयी हैं।

उद्योग आयुक्त कुंजीलाल मीणा ने बताया कि वर्तमान में जयपुर से रेडीमेड गारमेंट और भीलवाड़ा से धागा, फ्रेबिक और फाइबर में लगभग साढ़े पांच हजार करोड़ रुपए से अधिक का निर्यात किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त राज्य से मसालों का साढ़े तीन हजार करोड़ रुपए तक का निर्यात होता है। ऐसे में इन केन्द्रों की स्थापना से दोनों ही क्षेत्रों में निर्यात को बढ़ावा मिलेगा जिससे राज्य की जीडीपी में भी बढ़ोत्तरी होगी।

See Also