राजस्थान को मिलेंगे तीन नए अस्पताल और एमसीसी परामर्श केंद्र

केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय ने गुरुवार को राज्य में तीन अस्पताल और परामर्श केंद्र की स्थापना की घोषणा की

Scroll down for more.!

जयपुर: गुरुवार को हुए एक क्षेत्रीय सम्मेलन में केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार मंत्री बण्डारू दत्तात्रेय ने राज्य में कई विकास परियोजनओं की घोषणा की|

मंत्रालय ने उदयपुर, नीमराना और बीकानेर जिलों में तीन नए ईएसआई अस्पतालों के निर्माण की घोषणा की साथ ही साथ राज्य की 450 डिस्पेंसरियों के उन्नयन का भी निर्णय लिया | इसके अतिरिक्त परामर्श केंद्र मॉडल करियर काउंसलिंग सेंटर्स (एमसीसी) की भी तीन नयी शाखाएं खोलने का भी निर्णय लिया गया|

गौरतलब हैं की मंत्रालय ने पहले से ही राज्य में एमसीसी केन्द्रों की स्थापना कोटा, बीकानेर और भरतपुर में कर रखी हैं| नए केंद्र कहाँ खोले जाए इसके लिए दत्तात्रेय ने राजस्थान सरकार से अनुरोध किया की राज्य में जहाँ भी इन केन्द्रों की सर्वाधिक आवश्यकता हो सरकार उन्हें वहां का भूमि अधिग्रहण करा दे ताकि उन्नयन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो सके|

See Also