राजस्थान में दो साल बाद होगी रीट, होगी 25000 शिक्षकों की भर्ती

राजस्थान में शिक्षक भर्ती की तैयारी में जुटे बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है. सरकार जल्द ही 25 हजार शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है. इसके लिए जल्द ही अधिसूचना भी जारी की सकती है.

Scroll down for more.!

शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी के अनुसार अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के जरिए 25 हजार अध्यापकों की भर्ती की स्वीकृति दे दी गई है. अधिसूचना शिक्षा बोर्ड की ओर से जल्द ही जारी कर दी जाएगी. दोनों स्तर के लिए अलग-अलग परीक्षाएं करवाई जाएंगी. हालांकि फिलहाल यह तय करना बाकी है कि किस स्कतर पर कितने पदों पर भर्ती होगी.

रीट के जरिए दो स्तर पर होगी भर्ती

जानकारी के अनुसार रीट के जरिए शिक्षकों की दो स्तर पर भर्तियां होनी है. पहले स्तर पर यानि प्राइमरी कक्षाओं और दूसरे स्तर यानि पांचवीं से आठवीं कक्षा के लिए शिक्षकों की भर्ती होगी. शिक्षा मंत्री के अनुसार फिलहाल दोनों स्तरों के लिए कितने-कितने पदों पर भर्ती होनी है यह अभी तय नहीं है.

दो साल बाद होगी रीट

प्रदेश में शिक्षक भर्ती के लिए होने वाली रीट परीक्षा दो साल बाद होने जा रही है. इससे पहले 15 हजार शिक्षकों के लिए रीट का आयोजन किया गया था. 7 फरवरी 2016 में आयोजित हुई रीट की तुलना में इस बार शिक्षकों की भर्ती का आंकड़ा लगभग दोगुना बढ़ाया गया है.

स्त्रोत: न्यूज़ 18

Tags

See Also