स्वाइन फ्लू के चलते प्रदेश में 9 लाख लोगों की जांच, 67 नए मामले सामने आए

देश भर में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर राजस्थान में देखने को मिल रहा है।

Scroll down for more.!

देश भर में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर राजस्थान में देखने को मिल रहा है। मंगलवार को यहां स्वाइन फ्लू के 67 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद स्वाइन फ्लू से मरने वाली की संख्या बढ़कर 90 को पार कर गई है। जोधपुर में सबसे ज्यादा 26 लोगों की मौत हुई है। इस संक्रमण के 2,522 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

राजस्थान में स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर और अजमेर जिलों में प्रारम्भ किए गए सघन स्क्रीनिंग अभियान के दूसरे दिन 9 लाख 58 हजार 605 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग भी की गई है। चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 9 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव के अधिक मामले आने वाले 6 जिलों में सघन स्क्रीनिंग के अभियान के दूसरे दिन 4,553 स्वास्थ्य दलों ने 2 लाख 25 हजार 327 घरों में जाकर स्क्रीनिंग की। इस दौरान कुल 9 लाख 58 हजार 605 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग के दौरान 'इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस' पाए जाने पर 32 हजार 540 व्यक्तियों को आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।

Tags

See Also