राजस्थान महिला हॉकी टीम पहुंची सेमीफाइनल में

राजस्थान महिला हॉकी टीम ने साई गुजरात को 3-0 से हराकर सेमी-फाइनल में अपनी जगह बना ली है

Scroll down for more.!

7वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला चैंपियनशिप में अब तक राजस्थान की टीम का प्रदर्शन अतुलनीय रहा हैं| इसी हफ्ते मिजोरम को हराकर टीम ने क्वार्टर फाइनल्स में प्रवेश किया था जिसका मैच आज प्रातः हरियाणा रोहतक में हुआ|

टीम की राजू निवेदिता और मनीषा ने 1—1 गोल दागकर राजस्थान को बढ़त दिलाई और वही विरोधी टीम साई गुजरात एक भी गोल करने में नाकाम रही। अंत में राजस्थान ने 3-0 की धमाकेदार जीत के साथ चैंपियनशिप के सेमी- फाइनल में प्रवेश किया|

See Also