सैला​नियों को रिझाने के लिए होटलों पर 30 फीसदी की छूट दे रहा आरटीडीसी

सैलानियों को भी रिझाने के लिए राजस्थान पर्यटन विकास निगम ने अपने होटलों में 30 प्रतिशत की छूट जैसे आॅफर जारी किए हैं।

Scroll down for more.!

राजस्थान में पर्यटकों की कोई कमी नहीं है। देशी से लेकर विदेशी सैलानी लाखों की संख्या में प्रदेश में घूमने आते रहते हैं। लेकिन स्थानीय सैलानियों को भी रिझाने के लिए राजस्थान पर्यटन विकास निगम ने अपने होटलों में 30 प्रतिशत की छूट जैसे आॅफर जारी किए हैं। अपने होटलों तक ग्राहकों को बुलाने के लिए विभाग ने ऐसी आकर्षक छूट देने का निर्णय लिया है। इसी वजह से विभाग की राज्य भर में चल रही 26 इकाईयों में इस साल होटल कमरों के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है बल्कि सरकारी कर्मचारियों से लेकर वरिष्ठजन और दिव्यांगों को भी छूट देने का फैसला किया गया है।

किसे कितनी छूट

विकलांग - 30 फीसदी

महिला यात्री - 25 फीसदी

वरिष्ठ नागरिक - 20 फीसदी

आॅनलाइन बुकिंग - 10 से 20 फीसदी

बल्क बुकिंग - 20 से 40 फीसदी

क्यूं लिया ऐसा निर्णय

निगम को लगता है कि पहले सैलानियों को होटल तक बुलाया जाए और उनको बेहतर सुविधाएं दी जाए। उसके बाद किराया बढ़ाया जा सकता है। पिछले तीन साल में पहली बार निगम के होटलों में सबसे कम सैलानी पहुंचे हैं। इसके देखते हुए ही यह निर्णय लिया गया है।

कमेटी सौंपेगी 21 को रिपोर्ट

निगम की इकाईयों को निजी होटलों के बराबर लाकर खड़ा करने के उद्देश्य से एक कमेटी का गठन किया गया था। इसमें निगम अधिकारियों से लेकर कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी शामिल हैं। कमेटी 21 जनवरी को रिपोर्ट सौंप देगी। यह टीम बंद इकाईयों को चालू करने की भी रिपोर्ट पेश करेगी।

Tags

See Also