राजस्थान पीटीईटी-2018 परिणाम घोषित, जल्द शुरू होगी ऑन लाइन कांउसलिंग

पीटीईटी-2018 के परिणाम में जैसलमेर के रविन्द्रदान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही चार वर्षीय पाठ्यक्रम बीए बीएड और बीएससी बीएड का परिणाम भी जारी किया गया है।

Scroll down for more.!

बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा के परिणाम के बाद बुधवार दोपहर को बीएड प्रवेश परीक्षा पीटीईटी-2018 का परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिया गया है। पीटीईटी-2018 के परिणाम में जैसलमेर के रविन्द्रदान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही चार वर्षीय पाठ्यक्रम बीए बीएड और बीएससी बीएड का परिणाम भी जारी किया गया है।

परिणाम के बाद अब इसी माह कॉलेज आंवटन के लिए ऑन लाइन कांउसलिंग होगी। परीक्षा परिणाम अजमेर में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय श्रीमाली ने जारी किया। दोनों परीक्षाओं में करीब साढ़े तीन लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस परिणाम में भी छोटे जिलों के अभ्यर्थियों ने बाजी मारी है।

पीटीईटी-2018 में जैसलमेर के रविन्द्रदान टॉपर रहे हैं। रविन्द्रदान ने 600 में से 522 अंक हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर डूंगरपुर के आशीष लवाना रहे। उन्होंने 600 में से 520 अंक प्राप्त किए हैं। तीसरे स्थान पर रहे जोधपुर के शक्ति सिंह ने 600 में से 517 अंक हासिल किए। इस बार परीक्षा के लिए 2,80,532 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे। उनमें से 2,62,843 ने परीक्षा दी थी।

चार वर्षीय पाठ्यक्रम बीए बीएड और बीएससी बीएड के लिए कुल 63,295 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे। उनमें से 58,024 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। बीए बीएड में टॉपर बारां के गोविंद कुमार रहे। गोविंद ने 600 में से 475 अंक प्राप्त किए हैं। दूसरे स्थान पर रहे भीलवाड़ा के अभिषेक प्रजापति ने 472 और तीसरे स्थान पर रहे बाड़मेर के जोगाराम ने 467 अंक हासिल किए हैं। वहीं बीएससी बीएड में जालोर के मनोज कुमार प्रथम स्थान पर रहे हैं। उन्होंने 600 में से 498 अंक प्राप्त किए। इसमें दूसरे स्थान पर जयपुर के अशोक चौधरी रहे। अशोक ने 478 और तीसरे स्थान पर रहे टोंक के रोहित नागर ने 474 अंक हासिल किए हैं।

गत बार पीटीईटी के लिए प्रदेश में 863 कॉलेजों में 96000 सीटें थी। वहीं चार वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 202 कॉलेजों में 19000 सीटें थी। इस बार दोनों में ही सीटों की बढ़ोतरी की संभावना है। परीक्षा परिणाम जारी किए जाने के दौरान विश्वविद्यालय के परीक्षा संयोजक प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत भी मौजूद रहे।

स्त्रोत: न्यूज़18

Tags

See Also