राजस्थान पुलिस को मिली कानून व्यवस्था और संचालन में यूएवी की सहायता

राज्य के 9 पुलिस ज़ोन में होगा यूएवी से संचालन

Scroll down for more.!

जयपुर: राजस्थान पुलिस को कानून व्यवस्था और संचालन में सहायता के लिए नए मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) उपलब्ध कराए गये हैं|

ये यूएवी सोमवार को जयपुर पुलिस आयुक्त लाये गये थे व मंगलवार से इन्हें शहर में उपयोग के लिए तैयार माना जा रहा हैं| इन यंत्रों द्वारा राजस्थान पुलिस अजमेर, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर आयुक्त और जोधपुर आयुक्त समेत नौ पुलिस ज़ोन में निगरानी रखेगी| इसके अतिरिक्त इन्हें राजस्थान आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) और राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) जैसे विशेष इकाइयों द्वारा भी उपयोग में लिया जाएगा।

पुलिस मुख्यालय के उप आयुक्त, गौरव श्रीवास्तव ने बताया "नए यूएवी जयपुर पुलिस के अभय कमांड और कंट्रोल सेंटर से जुड़े होंगे और हमारे सुरक्षा अभियान को बढ़ावा देंगे।" इसी विषय में अतिरिक्त डीजी, कानून और व्यवस्था, एन आर के रेड्डी ने कहा "ये उन्नत तकनीक वाले यूएवी 400 मीटर ऊंची उड़ान भर सकते हैं और इनमे वीडियो रिकॉर्ड करने और तस्वीरों को कैद करने की भी क्षमता है"।

रेड्डी ने बताया उत्तम तकनीकों से लैस इन यूएवी को एसडीआरएफ टीम किसी क्षेत्र की जानकारी प्राप्त करने के लिए, और फंसे हुए व्यक्तियों की मदद करने के लिए भी उपयोग में ले सकती हैं|

See Also