राजस्थान पुलिस में भर्ती, 25 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू

राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल सामान्य, चालक, बैंड, घुड़सवार, श्वान दल व ऑपरेटर के 13,142 रिक्त पदों भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

Scroll down for more.!

राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम, 1989 (यथा संशोधित) के भाग तृतीय में निहित प्रावधानों के अंतर्गत राजस्थान पुलिस महानिदेश कार्यालय द्वारा जारी इस विज्ञप्ति में 25 मई से ही ऑनलाइन आवेदन पत्र आंमत्रित किए गए हैं।

पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए ई-मित्र कियोस्क, जन सुविधा केंद्र और पुलिस विभाग की वेबसाइट http://police.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

जुलाई में होगी परीक्षा

विज्ञप्ति के अनुसार कांस्टेबल सामान्य, ऑपरेटर, चालक, घुड़सवार और श्वान दल के लिए मांगे गए आवेदन के बाद विभाग एक लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। ऑनलाइन होने वाली इस परीक्षा का आयोजन जुलाई में होने की संभावना जताई गई है।

कैसे करें आवेदन?

भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मांगे गए हैं. इसके लिए ई-मित्र कियोस्क या जन सुविधा केंद्र को sso id उपलब्ध कराना होगा. यह आईडी https://sso.rajasthan.gov.in/signin पर बनाई जा सकती है। परीक्षा शुल्क को लेकर किसी भी जानकारी के लिए 0141-2221424 या 2221425 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

स्त्रोत: न्यूज़18

Tags

See Also