पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कल, प्रदेशभर में बंद रहेगी इंटरनेट-कॉलिंग सुविधा

राजस्थान में 14 जुलाई (शनिवार) और 15 (जुलाई) रविवार को प्रदेशभर के 664 परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन हो रहा है।

Scroll down for more.!

राजस्थान में 14 जुलाई (शनिवार) और 15 (जुलाई) रविवार को प्रदेशभर के 664 परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन हो रहा है। भर्ती परीक्षा दोनों दिन 4 पारियों में होंगी। परीक्षा का सफल आयोजन के लिए राज्य सरकार ने इस बार कड़े इंतजाम किए हैं। इस बार परीक्षा तिथियों के दोनों दिन परीक्षा केन्द्रों के 5 किमी. के दायरे के भीतर मोबाइल इंटरनेट व कॉलिंग सेवा बंद रहेगी। साथ ही सीसीटीवी, जैमर और आरएसी जवानों के भरोसे नकल रोकने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। दोनों दिन इंटरनेट सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगा। इससे प्रदेश के 80 फीसदी मोबाइल और ब्रॉडबैंड उपभोक्ता प्रभावित होंगे। इंटरनेट बंद के दौरान नेट संचालित सभी मोबाइल फोन की वॉइस कॉल भी बंद रहेगी।

राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर हाल ही में परीक्षा प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने के लिए प्रवेश-पत्र और पहचान-पत्र साथ ले जाना होगा।

राजस्थान पुलिस के कुल 13,140 पदों पर यह भर्तियां होनी है। इस परीक्षा में करीब 10 लाख प्रतियोगियों के भाग लेने का अनुमान है। राजधानी जयपुर में करीब साढ़े पांच लाख अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर अधिकतम 500 अभ्यर्थी होंगे। राज्यभर में 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी परीक्षा केन्द्रों पर तैनात रहेंगे।

Tags

rajasthan police constable exam 2018, permit latter, internet ban rajasthan, jaipur, rajasthan police constable admit card 2018, rajasthan police admit card 2018, recruitment2.rajasthan.gov.in, rajasthan police admit card 2018 download, rajasthan police constable exam 2018 date, rajasthan police admit card 2018, rajasthan police admit card download here, recruitment2.rajasthan.gov.in, raj police admit card 2018, rajasthan police admit card download, rajasthan police admit card 2018 released, rajasthan police constable admit card, raj police admit card name wise, rajpolice admit card 2018 download, rajasthan police admit card 2018 download pdf, , राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड २०१८, राजस्थान पुलिस एडमिट कार्ड २०१८ डाउनलोड करें, राजस्थान कांस्टेबल एडमिट कार्ड २०१८, राजस्थान पुलिस एडमिट कार्ड २०१८ डाउनलोड, राज पुलिस एडमिट कार्ड 2018 डाउनलोड, राजस्थान पुलिस एडमिट कार्ड २०१८, hindi news, news in hindi, पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2018 ,

See Also