'पद्मावत' को 'फिर से' सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, अब पूरे देश में एक साथ होगी रिलीज़

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि, सेंसर बोर्ड ने अपना काम कर दिया है। अब राज्य सरकारें अपने दायित्व को निभाए। कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है।

Scroll down for more.!

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ पर मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकार की पुनर्विचार याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इन राज्‍यों ने हिंसा भड़कने की आशंका जताते हुए सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की थी।

शीर्ष कोर्ट के इस फैसले के साथ 25 जनवरी को फिल्म ‘पद्मावत’ के रिलीज होने के सभी रास्ते साफ हो गए हैं।

चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के नेतृत्‍व में तीन सदस्‍यीय बेंच ने अपने पूर्ववर्ती आदेश में किसी भी प्रकार के संशोधन से इनकार करते हुए कहा कि लोगों को यह समझना चाहिए कि इसके लिए एक वैधानिक संस्‍था (सेंसर बोर्ड) है और हम इस बारे में पहले ही आदेश दे चुके हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अराजक तत्वों को तरजीह नहीं दे सकते हैं। अब पूरे देश में एक साथ यह फिल्‍म रिलीज होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि, सेंसर बोर्ड ने अपना काम कर दिया है। अब राज्य सरकारें अपने दायित्व को निभाए। कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है।

स्त्रोत: न्यूज़ कोड

Tags

See Also