खेल राज्य मंत्री ने किया राजस्थान की प्रतिभाओं को सम्मानित

राजस्थान मुथाई एशोसिएशन के विभिन्न जिलों से आए 12 खिलाड़ियों ने युवा मामले और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुराम मेघवाल से मुलाकात की।

Scroll down for more.!

राजस्थान मुथाई एशोसिएशन के विभिन्न जिलों से आए 12 खिलाड़ियों ने युवा मामले और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुराम मेघवाल से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राठौर ने राजस्थान मुथाई एसोशियन के महासचिव श्रीराम चौधरी को सम्मानित किया और इसके साथ ही राजस्थान से आए खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर उन्हे प्रोत्साहित किया। आपको बता दें कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय सब जूनियर और यूथ चैंपियनशिप जो कि बैंकाक (थाइलैंड़) में हुई थी। जिसमें राजस्थान के पांच खिलाड़ियों ने स्वर्ण और रजत पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया था।

गौरतलब है कि पिछले दस वर्षों में सब जूनियर और यूथ चैंपियनशिप में भारत का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। सम्मान पाने वाली खिलाड़ियों में राजस्थान के पाली जिले के बाफना इंटरनेशनल स्कूल की भव्या पंडित(स्वर्ण पदक), राजधानी जयपुर के जयश्री पेरिवाल हाई स्कूल की संध्या सोलंकी(रजत पदक) और सीडलिंग पब्लिक स्कूल जयपुर की खुशी शर्मा(रजत पदक) को केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह और अर्जुन राम मेघवाल ने स्मृति चिह्न प्रदान किए। वहीं महासचिव चौधरी ने खिलाड़ियों के प्रोत्साहन पर मंत्री राज्यवर्धन का आभार व्यक्त किया।

स्त्रोत: समाचारजगत

Tags

See Also