राज्य में नए अत्याधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम

राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर में बनने जा रहा आधुनिक तकनीकों से लैस नया कंट्रोल रूम राज्य के सभी 9 आयुक्तों से जुड़ा होगा

Scroll down for more.!

जयपुर: राजस्थान पुलिस मुख्यालय को नया नियंत्रण कक्ष मिलने जा रहा हैं जिसमे अभय कमांड सेंटर की भांति आधुनिक तकनीकों का प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए राज्य के आईटी विभाग की सहायता ली जा रही हैं।

राज्य नियंत्रण कक्ष राज्य के सभी 9 पुलिस आयुक्तों, अजमेर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा, भरतपुर, जयपुर आयुक्त और जोधपुर आयुक्त, से जुड़ा होगा व् वहाँ से लाइव वीडियो फीड प्राप्त करेगा।

अतिरिक्त डीजीपी (कानून और व्यवस्था) एन आर के रेड्डी ने बताया "नया कंट्रोल रूम बनने के बाद भी अन्य पुलिस नियंत्रण कक्षों के रोज़ के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा| इसे केवल उन परिस्थितियों में उपयोग लिया जाएगा जहाँ सीधे संज्ञान की आवश्यकता होगी| उन्होंने आगे कहा की नए कंट्रोल रूम का विकास कार्य शुरू हो गया है और यह एक या दो महीने में कार्यरत हो जाएगा|

इस नए नियंत्रण कक्ष की उपस्थिति से पुलिस महानिदेशक सहित राजस्थान पुलिस के शीर्ष पदाधिकारियों को

सांप्रदायिक संघर्ष, आंदोलन, और आपदा राहत जैसी घटनाओं के लाइव फ़ीड मिल जाएँगे जिससे वे परिस्थिति के आधार पर निर्णय लेने में सक्षम होंगे|

See Also