25 देशों के प्रतिनिधियों ने जयपुर मेट्रो की कार्यप्रणाली देखी

भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे प्रोजेक्ट मेनेजमेंट ट्रेनिंग के अन्र्तराष्ट्रीय प्रोग्राम के तहत 25 देशों के 34 प्रोफेशनल प्रतिनिधियों ने आज जयपुर मेट्रो प्रोजेक्ट मेनेजमेंट के बारे में जानकारी ली

Scroll down for more.!

विदेश मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे प्रोजेक्ट मेनेजमेंट ट्रेनिंग के अन्र्तराष्ट्रीय प्रोग्राम के तहत 25 देशों के 34 प्रोफेशनल प्रतिनिधियों ने आज जयपुर मेट्रो प्रोजेक्ट मेनेजमेंट के बारे में जानकारी ली। इस टीम का नेतृत्व कौशल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के प्रतिनिधि द्वारा किया गया।

परिचालन एवं प्रणाली निदेशक सी.एस. जीनगर ने बताया कि 25 देशों यथा वियतनाम, अफगानिस्तान, नेपाल, नाइजीरिया, जिम्बाबवे, युगान्डा, तंजानिया, केनया, ट्रिनीटाड एवं टोबेको, जमैका, फिजी, इथोपिया, रवान्डा, स्वाजीलेन्ड, तजाकिस्तान, मेडागास्कर, बोत्सवाना, सेनेगल, घाना, गुयाना, सूडान, लीबेरिया, कोटडीइवोरी, गाबोन के 34 प्रतिनिधियों ने जयपुर मेट्रो प्रोजेक्ट के बारे में मानसरोवर डिपो स्थित आॅपरेशन कन्ट्रोल सेन्टर, मेट्रो ट्रेनों एवं विभिन्न मेट्रो सिस्टमस की जानकारी ली। इस टीम को जयपुर मेट्रो के संचालित फेज-1ए प्रोजेक्ट एवं निर्माणाधीन फेज-1बी प्रोजेक्ट के बारे में भी प्रजेन्टेशन दिया गया। इन विदेशी प्रतिनिधियों ने प्रोजेक्ट लागत के अन्दर ही जयपुर मेट्रो का संचालन करने को सराहा, तथा निर्माण के दौरान आ रही कठिनाईयों विशेषतः पुरातत्व, भूमि अवाप्ति, यूटीलिटीज का डाईवर्जन आदि विषयों के निस्तारण के बारे में विस्तृत चर्चा की।

स्त्रोत: खासखबर

Tags

See Also