प्रदेश में पूरी हुई मावठ की आस, बारिश के बाद तेज हवाओं ने पकड़ा जोर

आज दोपहर एक बजे के करीब अचानक मौसम पलटा और बूंदाबांदी के बाद एकाएक बारिश शुरू हो गई

Scroll down for more.!

राजस्थान में नई सरकार बनने के बाद शायद सर्दी ने जोर तो पकड़ा लेकिन मावठ की अस मन ही में रह गई। लेकिन सोमवार को यह इच्छा भी पूरी हो गई। आज दोपहर हल्की मावठ ने प्रदेशभर को भिगा दिया। गेहूं की फसल के लिए यह बारिश अच्छी कही जा सकती है। सुबह से ही सूर्यदेव ने नाराजगी जताई हुई थी जिससे धूप के दर्शन न हो सके। दोपहर एक बजे के करीब अचानक मौसम पलटा और बूंदाबांदी के बाद एकाएक बारिश शुरू हो गई जो रूकरूक तक दो घंटे तक होती रही। बारिश के बाद तेज हवाओं ने जोर पकड़ा और मौसम में फिर से ठंडक का अहसास करा दिया। ठंडी हवाओं की वजह से शाम 6 बजे लोगों ने घर में दुबकना मुनासिब समझा। सड़के और गली-नुक्कड़ आज सुनसान हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ठंडी हवाओं के साथ रिमझिल की संभावना चेताई है।

Tags

See Also