राजस्थान विधानसभा बजट सत्र शुरू. 12 फरवरी को पेश होगा बजट

सीएम वसुंधरा राजे 12 फरवरी को सुबह 11 बजे राज्य का बजट विधानसभा में पेश करेगी। गौरतलब है कि राजस्थान में वित्त विभाग भी सीएम के पास ही है।

Scroll down for more.!

विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की सोमवार को हुई बैठक के बाद बजट की तिथि की घोषणा की गई। विधानसभा अध्यक्ष के चैंबर में हुई बैठक में बजट सत्र के कामकाज पर चर्चा के बाद बजट की तिथि के साथ ही 12 फरवरी तक के लिए कामकाज तय कर दिया गया।

इसके अनुसार कल से 9 फरवरी तक राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस चलेगी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 9 फरवरी की शाम 5 बजे राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का जवाब देंगी। वित्त मंत्रालय मुख्यमंत्री के पास होने की वजह से वे 12 फरवरी को सुबह 11 बजे राज्य का बजट विधानसभा में पेश करेगी। यह मौजूदा सरकार का आखिरी बजट होगा। इसी दिन बीएसी की फिर बैठक होगी जिसमें विधानसभा में अगले सप्ताह के कामकाज का निर्धारण किया जाएगा।

Tags

See Also