राजस्थान सरकार ने बजट सत्र के दो फैसलों में किये अहम् बदलाव

विधानसभा चुनाव से पूर्व लोगों को खुश करने में जुटी राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार ने अपना एक फैसला वापस ले लिया, वहीं दूसरे को बदल दिया।

Scroll down for more.!

पेयजल दर वृद्धि का फैसला लिया वापिस

सरकार ने पेयजल की दरें 10 प्रतिशत तक बढ़ाने का अपना फैसला वापस ले लिया है। इससे प्रदेश के 66 लाख से अधिक परिवारों को राहत मिलेगी। 1 अप्रैल 2018 से प्रदेशभर में पेयजल की दर मंत्रिमंडल निर्णय के तहत 10 प्रतिशत तक बढ़ाई गई थी।

1 अप्रैल से प्रदेश में पेयजल की दर घरेलू कनेक्शन में 8 हजार लीटर तक 1.72 रूपए प्रति हजार लीटर से बढ़ाकर 1.89 रूपए प्रति हजार लीटर की गई थी। औधोगिक कनेक्शन की दर 38.50 रूपए से बढ़ाकर 42.35 रूपए की प्रति एक हजार लीटर की गई थी। नए कनेक्शन की दर भी बढ़ाई गई थी।

सरकार के इस फैसले पर प्रदेश के लोगों ने नाराजगी जताई थी। भाजपा विधायकों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तक लोगों की नाराजगी की बात पहुंचाई तो पुराना फैसला वापस लिया गया। बुधवार को इस संबंध में पेयजल विभाग के प्रमुख सचिव रजत कुमार मिश्रा ने आदेश जारी किए।

वर्ष 2018 के कैलेंडर में किया संशोधन

वसुंधरा राजे सरकार ने बुधवार को एक अन्य फैसला बदलते हुए परशुराम जयंती के दिन 18 अप्रैल को सार्वजिनक अवकाश घोषित किया है। अब तक 18 अप्रैल को परशुराम जयंती पर एच्छिक अवकाश किया जाता था।

परशुराम जयंती को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग पिछले काफी समय से हो रही थी। यह निर्णय ब्राहम्ण समाज को खुश करने के लिए लिया गया है।

Tags

See Also