राज्य सरकार ने की ग्रामीण विकास पहल परियोजना की शुरूआत

एसपी लैब्स इंडिया से जुडी ग्रामीण विकास पहल परियोजना से होगा भरतपुर के 30 गाँवों का विकसन

Scroll down for more.!

भरतपुर: à¤°à¤¾à¤œà¤¸à¥à¤¥à¤¾à¤¨ सरकार ने एसपी लैब्स इंडिया के ग्रामीण विकास पहल परियोजना को शुरू किया है  à¤œà¤¿à¤¸à¤•ा लाभ भरतपुर के 30 गांवों के करीबन 60,000 लोगों को मिलेगा। यह परियोजना जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, कौशल विकास, पेयजल और शौचालय निर्माण आदि कार्यों में काम करेगी।

परियोजना के विषय में एसपी लैब्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक दिलीप खंडेलवाल ने बताया की इसके तहत 2,000 बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान की जाएगी और 2,600 युवाओं के कौशल विकास की दिशा में कार्य किया जाएगा| इसके अतिरिक्त 1,700 नागरिकों के लिए शौचालय व 33 ग्राम पंचायतों में वाई-फाई सुविधा युक्त सामुदायिक केन्द्रों का निर्माण किया जाएगा|

इस अवसर पर कमिश्नर कुंजली लाल मीणा (उद्योग और सीएसआर) ने कहा कि “वर्तमान में 422 परियोजनाएं कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी पहल के तहत 103 कंपनियों के समर्थन से चल रही हैं। इनमे से 101 परियोजनाएं स्वास्थ्य, भूख और गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में कार्यरत हैं।

See Also