चारभुजानाथ मंदिर से शुरु राजस्थान गौरव यात्रा, 6054 किलोमीटर का सफर होगा तय

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की चुनावी रथ यात्रा राजस्थान गौरव यात्रा की शुरूआत आज उदयपुर संभाग के चारभुजानाथ मंदिर से हो गई है।

Scroll down for more.!

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की चुनावी रथ यात्रा राजस्थान गौरव यात्रा की शुरूआत आज उदयपुर संभाग के चारभुजानाथ मंदिर से हो गई है। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे। राजस्थान गौरव यात्रा की पूरे प्रदेश की परिक्रमा 58 दिनों में पूरी होगी। इस दौरान 6054 किलोमीटर का सफर तय होगा। इन 58 दिनों में से रथ यात्रा 40 दिन भ्रमण करेगी और 18 दिन का विश्राम होगा। यह यात्रा प्रदेश की 200 विधानसभा में से 165 से होकर गुजरेगी।

371 जगहों पर यात्रा के स्वागत कार्यक्रम होंगे। इस दौरान 134 आम सभाएं भी होंगी जिन्हें मुख्यमंत्री राजे संबोधित करेंगी। यात्रा के बीच कई शिलान्यास और उद्घाटन होने की भी उम्मीद है। इस यात्रा का समापन 30 सितम्बर को पुष्कर (अजमेर) में होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उपस्थित रहेंगे। याद दिला दें, पहले इस यात्रा का नाम सुराज गौरव यात्रा था जिसे अब बदल कर राजस्थान गौरव यात्रा किया गया है।

यात्रा कार्यक्रम

दिनांक 4 से 10 अगस्त - उदयपुर संभाग

दिनांक 16, 17, 19 व 20 अगस्त - भरतपुर संभाग

दिनांक 23 से 29 अगस्त - जोधपुर संभाग

दिनांक 2 से 7 सितम्बर - बीकानेर संभाग

दिनांक 10 से 13 सितम्बर - कोटा संभाग

दिनांक 16 से 20 सितम्बर - जयपुर संभाग

दिनांक 23, 24 और 26 से 30 सितम्बर - अजमेर संभाग



Tags

jaipur news, rajasthan bjp, bjp flags in jaipur, rajasthan gaurav yatra jaipur, bjp stste incharge avinash rai khanna, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, political news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान भाजपा, पॉलिटिकल न्यूज, भाजपा जयपुर शहर, भाजपा झंडा, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, राजस्था गौरव यात्रा, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news live, jaipur news in hindi, udaipur news in hindi, udaipur latest news, vasundhara raje gaurav yatra, bjp rajasthan, vidhansabha chunav 2018, rajasthan assembly elections 2018, asundhara raje, वसुंधरा राजे यात्रा, राजस्थान गौरव यात्रा, rajasthan gaurav yatar, चारभूजा नाथ, चारभूजा मंदिर, चारभूजा यात्रा, rajasthan assembly election 2018, rajasthan bjp rally, vasundhara raje rally, vasundhara raje yatra,

See Also