राजस्थान चुनाव: कांग्रेस का मास्टर प्लान, 200 सीटों के लिए 200 घोषणापत्र

कर्नाटक चुनाव में जीत के बाद अब कांग्रेस राजस्थान फतह करने की नीति बना रही है जिसके तहत पार्टी हर विधानसभा सीट के लिए 'वचन पत्र' नामक घोषणापत्र जारी करेगी।

Scroll down for more.!

कर्नाटक चुनाव में जीत के बाद अब कांग्रेस राजस्थान फतह करने की नीति बना रही है। इसके तहत कांग्रेस 200 विधानसभा सीट के लिए 200 मेनिफेस्टो जारी करेगी, जिसका नाम होगा 'वचन पत्र'। इसके लिए राजस्थान अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी प्रभारी अविनाश पांडे और उनकी टीम ने तैयारी पूरी कर ली है।

क्या है वचन पत्र की रूपरेखा

अभी के समय में पूरे राजस्थान में कांग्रेस प्रदेश, जिला, प्रखंड और बूथ स्तर पर 200 से ज्यादा कार्यक्रम कर रही है। ये हैं इसकी पूरी रूपरेखा...

1. कांग्रेस का वचन पत्र

चुनाव में जाने से पहले कांग्रेस हर विधानसभा सीट के लिए उस क्षेत्र का अलग मेनिफ़ेस्टो जारी करेगी। इसमें उस विस क्षेत्र की पांच समस्याओं को उजागर किया जाएगा और कांग्रेस उसके लिए किस तरह काम करेगी ये भी ज़िक्र होगा। इसके लिए राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे ने सभी छोटे-बड़े नेताओं को उनके विधानसभा क्षेत्र की किन्हीं पांच समस्याओं को आलाकमान को लिखकर भेजने को कहा है ताकि मेनिफ़ेस्टो जल्द से जल्द तैयार कर लिया जाए।

2. शक्ति प्रोजेक्ट

इसके तहत राजस्थान कांग्रेस ने एक मोबाइल नंबर पूरे प्रदेश के लिए जारी किया है, जिसमें अपने वोटर आईडी टाइप कर SMS के जरिए पार्टी से संबंधित सवाल किया जा सकता है।

3. मेरा बूथ मेरा गौरव

कांग्रेस के इस कार्यक्रम को अजमेर, अलवर के उपचुनाव में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में उतारा गया था, जिसकी सफलता के बाद कांग्रेस इसे प्रदेश के हर विधानसभा से शुरू कर रही है। इसकी महत्वपूर्ण बात ये है की सभी बड़े और छोटे नेता को अपने बूथ के अंदर आने वाले विधानसभा सीट को जिताने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

स्त्रोत: फर्स्टपोस्ट हिंदी

Tags

See Also