राजस्थान डिजिफेस्ट 2018:दो दिवसीय जॉब फेयर में पहुंची 160 कंपनियां, 15 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

राजस्थान डिजिफेस्ट 2018 के तहत आज बीकानेर के राजकीय आईटीआई कॉलेज में दो दिवसीय जॉब फेयर का शुभारंभ हुआ।

Scroll down for more.!

राजस्थान डिजिफेस्ट 2018 के तहत आज बीकानेर के राजकीय आईटीआई कॉलेज में दो दिवसीय जॉब फेयर का शुभारंभ हुआ। यहां महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.भगीरथ सिंह तथा आईटी विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उदघाटन किया। जॉब फेयर में देशभर की 160 से अधिक कंपनियां हिस्सा ले रही हैं जिनके द्वारा करीब 15 हजार से ज्यादा जॉब ऑफर किए गए हैं। जॉब फेयर में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीटेक, एमसीए, एमबीए आदि शैक्षणिक योग्यताओं के आधार पर इंटरव्यू के लिए बुलाया जा रहा है।

जॉब फेयर में प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। लम्बी-लम्बी कतारों में लग कर युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवा कर शैक्षणिक योग्यता के आधार पर टोकन प्राप्त किए। प्रत्येक अभ्यर्थी को 3 विभिन्न कंपनियों में इंटरव्यू देने के लिए स्लिप प्राप्त हुई। जॉब फेयर में अभ्यर्थियों को इंटरव्यू तकनीक के बारे में सामान्य जानकारी भी दी गई तथा क्विज का आयोजन किया गया।

दूसरी ओर, सूचना, प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा एक अनूठी योजना सुपर 100 क्रियान्वित की जाएगी। इसके तहत जॉब फेयर के दौरान नौकरी मिलने से वंचित रहे 100 प्रतिभागियों को चयनित कर उन्हें 5 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को व्यावहारिक कौशल, व्यक्तिगत विकास, साक्षात्कार तरीकों के बारे में ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें।

Tags

See Also