राजस्थान महोत्सव 2018: दर्शको के लिए क्या रहेंगी व्यवस्थाएं

राजस्थान फेस्टीवल-2018 के अन्तर्गत होने वाले समारोहों में अतिथियों एवं दर्शकों के प्रवेश, बैठने एवं वाहनों की पार्किंग की विशेष व्यवस्थाएं की जा रही है।

Scroll down for more.!

अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुबोध अग्रवाल की अध्यक्षता में पर्यटन भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में उन्होंने पॉवर पाइन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रमों अतिथि व दर्शकों के प्रवेश करने एवं बैठने की व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

न्होंने कार्यक्रमों के लिए जारी किए जाने वाले पास भी जिम्मेदारी के साथ वितरित करने तथा कार्यक्रमों की सुचारू व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए प्रवेश द्वार व चिन्हित स्थानों पर जिम्मेदार व्यक्तियों को तैनात करने के निर्देश दिए।

ये रहेंगी व्यवस्थाएं

जनपथ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग ब्लॉक्स बनाकर दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। वहीँ पार्किंग के लिए अमरूदों का बाग एवं एसएमएस स्टेडियम सहित अन्य स्थलों पर व्यवस्था की गई है। जनपथ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सातों संभागों की 7 झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी।

अल्बर्ट हॉल पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान ग्रीन कार्डधारी की वाहन पार्किंग की व्यवस्था रामनिवास बाग के पीछे की तरफ जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर की गई है तथा बैंगनी कार्डधारी की वाहन पार्किंग की व्यवस्था रामलीला मैदान एवं रवीन्द्र मंच पर की गई है।

Tags

See Also