सर्द हवा के झोंको और गलन ने रोकी जनजीवन की रफ्तार

पूर्वी इलाकों में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बर्फबारी के चलते शेखावाटी सहित प्रदेश के करीब 12 जिले सर्द हवाओं और कोहरे के आगोश में छिप गए हैं।

Scroll down for more.!

पूर्वी इलाकों में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बर्फबारी के चलते शेखावाटी सहित प्रदेश के करीब 12 जिले सर्द हवाओं और कोहरे के आगोश में छिप गए हैं। सर्द हवाओं के तेज झोंको और तीखी गलाने वाली ठंड ने सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्थ कर दिया है। प्रदेश के 7 शहर ऐसे हैं जहां पारा 5 डिग्री से भी नीचे चल रहा है। वहीं फतेहपुर में पारा माइनस 2.2 से भी नीचे चला गया है। माउंट आबू में हालात थोड़े सुधरे हैं। यहां पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 4 डिग्री पर पहुंचा है लेकिन अगले 48 घंटे में शीतलहर चलने की चेतावनी दी जा रही है। भीलवाड़ा, चूरू, अलवर व सीकर में तापमान आबू से भी कम रिकॉर्ड हुआ है। राजधानी जयपुर में सर्द हवाओं ने जमकर परेशान किया हुआ है। गर्म लबाओं से घिरे बच्चों को स्कूल जाने में खासी परेशानी हो रही है। अलाव तापते हुए लोगों को अनायास ही देखा जा सकता है।

यह है प्रमुख शहरों का तापमान का हाल

फतेहपुर - माइनस 2.2 डिग्री

भीलवाड़ा - 1.8

चूरू - 2.4

सीकर - 2.5

अलवर - 2.8

माउंट आबू - 4.0

चित्तौड़गढ़ - 4.5

श्रीगंगानगर - 5.3

जोधपुर - 5.3

बीकानेर - 6.0

कोटा - 6.7

अजमेर - 7.0

जयपुर - 7.1

Tags

See Also